फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागना चाहता था पत्नी व बेटे का हत्यारा, शराब के नशे में आई नींद

Mon, 02 Nov 2015 12:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केशवपुरम में पत्नी और तीन साल के बेटे की हत्या करने वाले आरोपी ने खुदकुशी की कोशिश नहीं की थी, बल्कि पुलिस को झांसा देने के लिए वह घटनास्थल पर सुइसाइड नोट छोड़कर भागना चाहता था।
विज्ञापन


घटना के समय ज्यादा शराब पीने की वजह से उसे नींद आ गई। इस बात का खुलासा पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी ने किया है। केशवपुरम थाना पुलिस रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।

पूछताछ में आरोपी विक्रम भाटिया ने बताया कि वह अपनी पत्नी नीतू के तानों की वजह से काफी परेशान था और इसी वजह से उसने उसकी हत्या की और साथ ही बेटे को भी मार डाला।
विज्ञापन


पेशे से इंटीरियर डेकोरेटर विक्रम ने बताया कि करीब डेढ़ साल से उसका काम ठीक नहीं चल रहा था, जिसकी वजह से अक्सर उसकी पत्नी उसे ताने मारती थी। इससे परेशान होकर वह शराब का सेवन करने लगा। उसके बाद पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होने लगा।
विज्ञापन

अमृतसर भागने की तैयारी में था हत्यारा

शुक्रवार रात वह शराब पीकर घर आया, उसकी पत्नी से कहासुनी होने लगी। उसने पत्नी की तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी। चूंकि बेटा अपनी मां के बिना नहीं रह सकता था, इसलिए उसने बेटे की भी गला दबाकर हत्या कर दी।

उसके बाद उसने एक सुइसाइड नोट लिखा और सामान तैयार करके अमृतसर भागने की तैयारी कर रहा था। नशे में होने की वजह से उसे नींद आ गई। इसी दौरान उसका मकान मालिक गोपाल घर पर आ गया और हत्याकांड का खुलासा हो गया।

गौरतलब है कि त्रिनगर में रहने वाले विक्रम भाटिया ने शुक्रवार को पत्नी नीतू और बेटे लवित की हत्या कर दी थी। विक्रम घर में पड़ा मिला था और उसके मुंह से झाग निकल रही थी।

सुइसाइड नोट मिलने से पुलिस को आशंका हुई कि विक्रम ने भी जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की है, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि अत्यधिक शराब का सेवन करने की वजह से विक्रम की ऐसी हालत हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें