नई दिल्ली। थाना जामा मस्जिद पुलिस ने सतर्क पेट्रोलिंग के दौरान 24 घंटे के भीतर स्कूटी चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की एक्टिवा बरामद की है। आरोपी की पहचान पटपड़गंज निवासी 26 वर्षीय भोलेश्वर के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को हेड कांस्टेबल विपिन कुमार और कांस्टेबल सीताराम बीट क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। मीना बाजार स्थित दंगल पार्क के पास एक स्कूटी सवार संदिग्ध हालत में दिखा। इसी दौरान पास में मौजूद हेड कांस्टेबल विजय ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। जांच में पता चला कि बरामद ग्रे रंग की होंडा एक्टिवा थाना मधु विहार क्षेत्र से एक दिन पहले चोरी हुई थी। संवाद