फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रजोकरी गांव में ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के रजोकरी गांव इलाके में शुक्रवार को एक रेडी-मिक्स कंक्रीट संयंत्र में ट्रक को पीछे ले जाने के दौरान उसकी चपेट में आने से एक 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि संयंत्र के एक कर्मचारी ने वसंत कुंज दक्षिण थाने को कॉल कर हादसे की सूचना दी। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित की पहचान रजोकरी निवासी सुरेंद्र शाह के रूप में की जो वहां अचेत अवस्था में पड़ा था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि गुरुग्राम की एक कपड़ा फैक्टरी में काम करने वाला शाह कंक्रीट मिक्स खरीदने के लिए प्लांट आया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब वह सामग्री इकट्ठा कर रहा था और वाहन के पास जमीन पर बैठा था, तभी अनिल विश्वकर्मा नामक ट्रक चालक ने कथित तौर पर अपना वाहन पीछे किया जिससे शाह को टक्कर लग गई।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि टक्कर की वजह से शाह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय कर्मचारी और पुलिस द्वारा उसे तुरंत सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि साक्ष्य जुटाने और घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए फॉरेंसिक और अपराध टीमों को बुलाया गया है। पुलिस ने कहा कि शुरुआती निष्कर्षों से पता चलता है कि घटना वाहन को पीछे करने के दौरान लापरवाही के कारण हुई। हालांकि जांच के हिस्से के रूप में सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें