फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 24 युवाओं ने केजरीवाल को बनाया दिल्ली का सिकंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेशक आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली की ऐतिहासिक जीत के हीरो अरविंद केजरीवाल रहे। लेकिन आप को इस मुकाम तक पहुंचाने में युवा शक्ति काफी कारगर साबित हुई। पार्टी के साथ जनलोकपाल आंदोलन से जुड़े करीब 24 युवाओं की भरोसेमंद टीम है। जिन्होंने अपना जीवन पार्टी के नाम कर दिया है।
विज्ञापन


खास बात यह कि इसमें से कुछ पढ़ाई छोड़ दी, जबकि कुछ ने नौकरी छोड़कर आप का साथ दिया। इनमें से ज्यादातर युवा 25 साल से नीचे की उम्र के हैं। मसलन, विकास योगी नामचीन आईटी कंपनी में इंजीनियर थे। अन्ना आंदोलन के दौरान नौकरी छोड़ दी। इसके बाद पार्टी से जुड़े। आप के अंदर अलग-अलग जिम्मेदारियां निभा चुके विकास फिलहाल मीडिया टीम के साथ हैं।

रोशन शंकर अमेरिका की स्टैनफोर्ड युनिवर्सिटी से स्नातक हैं। पढ़ाई के दौरान रोशन जनलोकपाल आंदोलन से काफी प्रभावित थे। लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार ने उन्हें परेशान किया और अमेरिका से लौटकर पार्टी की सदस्यता ले ली।
विज्ञापन

विज्ञापन

इन रोशन ने ही लिखा आप का घोषणापत्र

चुनाव में रोशन मेनिफेस्टो कमेटी से जुड़े थे। पूरा घोषण पत्र रोशन ने ही लिखा है। पवन कुमार ने बीटेक करके नौकरी नहीं की। पार्टी से जुड़े और चुनाव में विधान सभाओं के बीच समन्वय किया। प्रभाकर ने भी बीटेक करके नौकरी नहीं की। फिलहाल वह दिल्ली प्रदेश कमेटी से जुड़े हैं।

दूसरी तरफ वंदना सिंह एक कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर थीं। जनलोकपाल आंदोलन के दौरान वंदना ने नौकरी छोड़ दी। पार्टी गठन के बाद से वह कई जिम्मेदारियां निभाते हुए फिलहाल मीडिया सेल से जुड़ी हैं। अभिषेक नामचीन क्रिकेटर रहे हैं। दिल्ली के अंडर-16 खेला है। राष्ट्रीय स्तर पर कई

प्रतियोगिताओं का हिस्सा बने। आंदोलन के दौरान ही इन्होंने शौक को किनारे किया। पार्टी से भी जुड़े रहे। फिलहाल अभिषेक दिल्ली ईकाई से जुड़े हैं। इसके अलावा भास्कर, दीपक, सुनील, अनुपम, अनुज, आनंद समेत युवाओं की टीम चौबीस के करीब है। इनमें से कुछ बड़े नेताओं के साथ हैं, जबकि कुछ राष्ट्रीय कार्यकारिणी को मदद कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें