फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एनसीआरटीसी स्टाफ की सतर्कता से बच्चा सकुशल परिजनों से मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
- सराय काले खां नमो भारत स्टेशन पर संदिग्ध महिला के साथ मिला था बच्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नमो भारत कॉरिडोर पर एनसीआरटीसी के स्टेशन स्टाॅफ ने सतर्कता दिखाते हुए एक बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाया। एक संदिग्ध महिला बच्चे को लेकर सराय काले खां नमो भारत स्टेशन पर पहुंची थी। स्टाॅफ ने संबंधित महिला को दिल्ली पुलिस को सौंपा है। एनसीआरटीसी के अनुसार, स्टेशन स्टाफ ने एक महिला को एक बच्चे के साथ यात्रा करते हुए देखा। बच्चा लगातार रो रहा था और काफी परेशान था। उसकी असहज स्थिति को देखते हुए कर्मचारियों को संदेह हुआ। पूछताछ में महिला ने बच्चे को अपना बताया, लेकिन बच्चे ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया। स्टेशन स्टाफ ने तुरंत मामले की सूचना स्टेशन कंट्रोलर को दी। स्टेशन कंट्रोलर ने तुरंत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और दिल्ली पुलिस को भी सूचना दी। साथ ही बच्चे के परिजनों से संपर्क किया। आगे की जांच के लिए महिला और बच्चे को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया, जिसके बाद बच्चे को सकुशल उसके परिवार से मिलाया गया। एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने कहा कि कर्मचारियों की संवेदनशीलता और सतर्कता से एक बड़ी घटना टल गई। नमो भारत परियोजना में यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी स्टेशनों और ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जाती है। इन कैमरों की लाइव फीड स्टेशन कंट्रोल रूम के साथ दुहाई स्थित सिक्योरिटी कंट्रोल सेंटर तक पहुंचती है, जहां से पूरे कॉरिडोर पर नजर रखी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें