नई दिल्ली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में बुधवार को पूर्वी पटेल नगर स्थित लाल मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई। झंडेवाला देवी मंदिर की ओर से आयोजित शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। यात्रा पटेल नगर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरी और अंत में लाल मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के मार्ग में कई सामाजिक संगठनों की ओर से स्वागत के लिए पंडाल लगाए गए थे। यात्रा के पहुंचने पर श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई और प्रसाद वितरित किया गया। संवाद