जरूरतमंदों के लिए खाना तैयार करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण काल में मजदूरों व उनके परिजनों को ठाकर कृपाल आध्यात्मिक केंद्र की ओर से तीन अप्रैल से तीन मई की अवधि में खाने-पीने की व्यवस्था की गई। इसी कड़ी में नांगलोई क्षेत्र में बने पांच केंद्रों में करीब एक हजार लोगों के नाश्ते की व्यवस्था करवाई गई। इस दौरान इलाका एसडीएम तथा अन्य सरकारी अधिकारी मौजूद थे।
ठाकर कृपाल आध्यात्मिक केंद्र (पंजी.) एक लाभ निरपेक्ष, परोपकारी एवं आध्यात्मिक संस्था है जो संत बलजीत सिंह जी द्वारा सिखाए गए नैतिक जीवन, आध्यात्मिकता और ध्यान अभ्यास पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन करती है। यह संस्था 1986 से समाज के लिए सम्मान और प्रेम सहित समाजसेवी कार्यों के माध्यम से मानवता की सेवा में समर्पित है।
ठाकर कृपाल आध्यात्मिक केंद्र एक परोपकारी संस्था होने के नाते, जरूरतमंदों में मुफ्त कंबल बांटने, मुफ्त दवाखाना तथा चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाना और सरकारी स्कूलों में मुफ्त स्टेशनरी बांटने जैसे कार्य करती है। संस्था इस महामारी के दौरान व इसके बाद भी समाज सेवा के ऐसे जन कल्याण कार्यों में दिल्ली प्रशासन को लगातार सहयोग जारी रखेगी।