फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alert in Delhi: आतंकी नौशाद व जगजीत ने तालिबानियों की तरह काटी थी युवक की गर्दन, वीडियो बना भेजा था पाकिस्तान

Sun, 15 Jan 2023 09:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस को इनके मोबाइल से पाकिस्तान व कनाडा वीडियो भेजने के साक्ष्य मिले हैं। बताया जा रहा है कि युवक की गर्दन काटने से पहले इन्होंने गला दबाकर युवक की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
आतंकी नौशाद व जगजीत सिंह के फ्लैट पर पुलिस का छापा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में मौजूद आतंकी नौशाद व जगजीत सिंह के खुलासे ने सुरक्षा एजेंसियों के रोंगटे खड़े करने के साथ-साथ तालिबान की उपस्थिति का एहसास कराया है। आतंकियों ने श्रद्धानंद कॉलोनी, भलस्वा में युवक की हत्या तालिबान के लड़ाकों की तरह की है। इन्होंने मीट काटने वाले धारदार चाकू से युवक की करीब डेढ़ मिनट तक गर्दन काटी और उसका वीडियो बनाया। इसके बाद उसके शरीर के आठ से दस टुकड़े किए। आरोपियों ने शरीर के हर हिस्से को अलग करने का भी वीडियो बनाया। मृतक इलाके का कूड़ा बीनने वाला बेघर युवक था। आरोपियों ने तालिबान लड़ाकों की वीडियो देखकर उसी तर्ज पर युवक की गर्दन काटी थी।

विज्ञापन

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने युवक की हत्या व वीडियो इसलिए बनाया कि ताकि वह पाकिस्तान में बैठे आईएसआई के हैंडलर सोहेब व अर्शदीप डल्ला को दिखा सके कि वे बड़ी से बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस को इनके मोबाइल से पाकिस्तान व कनाडा वीडियो भेजने के साक्ष्य मिले हैं। बताया जा रहा है कि युवक की गर्दन काटने से पहले इन्होंने गला दबाकर युवक की हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शरीर के टुकड़े किए थे। उन्होंने बताया कि इसके बाद नौशाद को छह लाख रुपये मिले थे। ये रुपये हवाला व अन्य तरीकों से कई जगहों से नौशाद के पास आए थे। वह इन पैसों से अपना व जगजीत का खर्चा उठा रहा था।
विज्ञापन

एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन आतंकियों को पंजाब में चार व दिल्ली में एक हत्या करनी थीं। पंजाब में जिनकी हत्या करनी थीं उनमें सीनियर सिख नेता शामिल है। ये पंजाब के बॉर्डर इलाके में वारदातों को अंजाम देते थे। इनको पंजाब में जिन नेताओं की हत्या करनी थी उनकी रेकी कर ली गई थी। दिल्ली में भी इनको धार्मिक व राजनेता की हत्या करनी थी। इस हत्या के लिए इन्हें जल्द ही निर्देश मिलने वाले थे। आरोपी पाक की खुफियां आईएसआई व अर्शदीप के इशारे पर देश में आतंकी वारदातों को अंजाम देने वाले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें