फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alert in Delhi: मुंडका इलाके में गोदाम के पास छिपे आतंकी निकले यूट्यूबर, पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ा

Tue, 26 Jul 2022 12:44 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूछताछ में तीनों ने बताया कि वह यूट्यूबर हैं। उनका यूट्यूब पर चैनल है। चैनल के लिए वह अक्सर वीडियो बनाते हैं। उन्होंने बताया कि वह वीडियो बनाने के लिए यहां आए थे। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस सतर्क है, इस बीच रविवार को मुंडका इलाके में तीन आतंकियों के छिपे होने की जानकारी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गोदाम मालिक ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। आनन फानन में भारी संख्या में पुलिस टीम मौक पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी। पुलिस ने वहां से एक लड़की समेत तीन लोगों को पकड़ा, लेकिन छानबीन के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। तीनों लड़के लड़की यूट्यूबर निकले और खिलौना पिस्टल और बच्चों के खेलने वाले रुपये लेकर वीडियो बनाने के लिए वहां आए थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार राजौरी गार्डन इलाके में रहने वाले कारोबारी तरुणदीप का आयात निर्यात का काम है। उनका टिकरी कलां के पास एक गोदाम है। कुछ दिन पहले उन्होंने गोदाम में सीसीटीवी कैमरा लगाया था। जिसे वह अपने मोबाइल पर देखते थे। रविवार सुबह उन्होंने मोबाइल पर गोदाम के पास लगे कैमरे के फुटेज को देख रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक लड़की और दो लड़के को अपने गोदाम के पास देखा। उनके पास पिस्टल और रुपये थे। उन्हें लगा कि कोई तीनों आतंकी हो सकते हैं जो छुपने का प्रयास कर रहे हैं। 

उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और तीनों को चारों तरफ से घेर लिया। भारी संख्या में पुलिस टीम को देखकर तीनों घबरा गए। एक लड़की और दो लड़कों ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। उनके पास खिलौना पिस्टल और बच्चों के खेलने वाले रुपये मिले। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वह यूट्यूबर हैं। उनका यूट्यूब पर चैनल है। चैनल के लिए वह अक्सर वीडियो बनाते हैं। उन्होंने बताया कि वह वीडियो बनाने के लिए यहां आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें