फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack : आतंकी हमले का पर्यटन उद्योग पर प्रहार, बुकिंग रद्द; विदेशी सैलानी भी बदल रहे हैं अपनी योजना

Thu, 24 Apr 2025 02:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

राजधानी की ज्यादातर टूर एंड ट्रेवल एजेंसियों का कहना है कि हमले के तुरंत बाद से ही पर्यटकों ने 90 फीसदी बुकिंग रद्द कर दी। आशंका जाहिर की जा रही है कि यह सिलसिला अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर बंद - फोटो : बसित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम में आतंकी हमले का गहरा असर पर्यटन उद्योग पर पड़ा है। राजधानी की ज्यादातर टूर एंड ट्रेवल एजेंसियों का कहना है कि हमले के तुरंत बाद से ही पर्यटकों ने 90 फीसदी बुकिंग रद्द कर दी। आशंका जाहिर की जा रही है कि यह सिलसिला अभी जारी रहेगा।

विज्ञापन


आने वाले दिनों में और बुकिंग रद्द हो सकती हैं। नई बुकिंग के लिए भी कोई पूछताछ नहीं हो रही है। वहीं, आतंकी हमला विदेशी पर्यटकों के लिए भी चिंता का विषय बन गया है। विदेशी पर्यटक टूर ऑपरेटरों से लगातार पूछताछ कर रहे हैं। कई विदेशी पर्यटकों ने कश्मीर की अपनी बुकिंग रद्द करवा दी हैं।

कनॉट प्लेस की शंकर मार्केट में स्वान ट्रेवलर्स के मालिक गौरव राठी ने बताया कि लगभग 25 लोगों ने जम्मू-कश्मीर के लिए बुकिंग रद्द कर दी है। अधिकांश पर्यटक अगले माह कश्मीर जाने की योजना बना रहे थे। इधर, कुशा ट्रेवल्स के मालिक देव ने बताया कि हमारे पास कुछ परिवारों की बुकिंग थीं।
विज्ञापन


बस और फ्लाइट टिकटों से लेकर होटल तक सब कुछ पहले से बुक था, लेकिन जैसे ही आतंकी हमले की खबर आई। बुकिंग रद्द करने के लिए कॉल आनी शुरू हो गईं। गुलमर्ग, हाजन घाटी और ट्यूलिप गार्डन जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल सबसे ज्यादा बुक किए गए गंतव्यों में शामिल थे।
Pahalgam Attack: सैलानी बोले- जहां से लौटने की गारंटी न हो, वहां कैसे ले जाएं अपने परिवार; 90% बुकिंग कैंसिल
गुड गाइड टूर्स एंड ट्रेवल्स के एजेंट कार्तिक वर्मा ने बताया कि इस माह और अगले महीने के लिए कश्मीर के लिए 20 से अधिक बुकिंग थीं जो रद्द हो गईं हैं। लोग रिफंड मांग रहे हैं। वे कह रहे हैं कि वे अपने प्रियजनों को ऐसी जगह ले जाने का जोखिम नहीं उठा सकते, जहां उनकी वापसी की कोई गारंटी नहीं है। फ्लाइट और होटलों की कुछ बुकिंग नॉन-रिफंडेबल होने के कारण टूर एजेंसियों के लिए काफी परेशानी पैदा हो रही है।

अन्य जगह जाने की बना रहे योजना
ट्रेवल एजेंसियों का कहना है कि पर्यटक अब कश्मीर की जगह हिमाचल, उत्तराखंड और सिक्किम जैसे स्थानों पर जाने की योजना बना रहे हैं। जिन्होंने पहले से कश्मीर के लिए बुकिंग की थी, वे बुकिंग रद्द कर रिफंड मांग रहे हैं। उस स्थिति में दूसरी जगह जाने के लिए ट्रैवल एजेंसियों से बातचीत कर रहे हैं।

दोस्तों के साथ कश्मीर जाने के लिए बुकिंग कराई थी, लेकिन मंगलवार को हुए आतंकी हमले से सब डर गए हैं। इस स्थिति में फिलहाल परिवार ने कश्मीर जाने मना कर दिया है। 
-रिंकू सिंह

कुछ ही दिन पहले पूरे परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर घूमने की योजना बनाई थी। इस ट्रिप को लेकर मैं काफी उत्साहित था, लेकिन अब बुकिंग रद्द करवा दी है। अब नैनीताल घूमने जा रहे हैं। 
-मोहित सैनी

पत्नी-बच्चों के साथ कश्मीर जाने की बुकिंग करवाई थी। 28 अप्रैल को जाना था। सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए यात्रा को रद्द कर दिया है। अभी कुछ दिनों तक कहीं जाने योजना नहीं है। 
विज्ञापन

-डाॅ. गौरी शंकर मिश्रा

अपने माता और पिता के साथ माता वैष्णो देवी समेत कश्मीर घूमने की योजना बनाई थी, लेकिन मंगलवार को हुई घटना से सभी लोग भय के माहौल में है। अब अयोध्या के दर्शन की योजना बनाई है। 
-आकाश सिंह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें