दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित शिप्रा सन सिटी कॉलोनी में आवारा कुत्तों के आतंक से लोग भयभीत हैं। एक स्थानीय निवासी कुणाल के मुताबिक कॉलोनी में 40-50 कुत्ते अनाधिकृत रूप से घूमते रहते हैं।
ये कुत्ते आने जाने वाले लोगों को कई बार अपना शिकार बना चुके हैं। जिसकी वजह से कई लोगों को रेबीज हो चुका है।
कॉलोनी में रहने वाले लोग इनसे इतने भयभीत हो चुके हैं कि वह शाम को घूमने के लिए घर से बाहर तक निकलने में कतराते हैं। लोगों को कुत्तों के काटने का डर हमेशा बना रहता है।
लोगों का कहना है कि उन्होंने अपनी कॉलोनी की इस परेशानी को लेकर गाजियाबाद की मेयर आशा शर्मा और गाजियाबाद नगर निगम से भी संपर्क किया है, लेकिन अभी तक उनकी इस परेशानी को कोई समाधान नहीं हो पाया है।
कॉलोनी के लोगों के अनुसार उन्होंने ने मेयर और गाजियाबाद नगर निगम को सैकड़ों पत्र, ईमेल, ट्वीट, कॉल और फेसबुक के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कभी जवाब नहीं मिला। न ही इस समस्या को लेकर किसी प्रकार का कदम उठाया गया।