फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक के स्कूल में आतंकी हमले से सहमे पैरेंट्स

Thu, 18 Dec 2014 01:11 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के पेशावर स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में हुए आतंकी हमले से सहमे गाजियाबाद के पैरेंट्स खुद ही अपने बच्चों को लेने स्कूल पहुंच गए। अन्य दिनों के मुकाबले बुधवार को काफी संख्या में पैरेंट्स स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन


स्कूलों में फिदायीन हमले के शिकार हुए बच्चों के प्रति मौन रखकर संवेदना व्यक्त की गई। वहीं शहर में कई स्थानों पर लोगों ने कैंडल जलाकर बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

बच्चों की याद में किया पौधारोपण
हमले में मारे गए बच्चों की याद में आरडब्ल्यूए और बच्चों ने मॉडल टाउन ईस्ट में पौधारोपण किया। इस मौके पर आरडब्ल्यूए फेडरेशन के अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्रपाल त्यागी सहित मुकेश अग्रवाल, रमा त्यागी रहीं।
विज्ञापन


स्कूलों के अंदर व बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई
वैशाली। डीपीएस इंदिरापुरम, इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल, विद्या बाल भवन, महाराजा अग्रसेन सहित हॉट सिटी के कई स्कूलों में सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ा दी गई है।

स्कूलों में विद्यार्थियों के मौजूद रहने के दौरान गेट बंद रहेंगे, साथ ही अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। स्कूल में प्रवेश के लिए एंट्री कार्ड जारी किए गए हैं।

माता-पिता को भी बगैर एंट्री कार्ड के स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। विद्या बाल भवन के प्रधानाचार्य डॉ. हरिदत्त शर्मा ने बताया कि एंट्री कार्ड से ही अभिभावकों को स्कूल में प्रवेश मिलेगा। सनवैली स्कूल के एडमिन ऑफिसर आरपी सिंह ने बताया कि सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

पीसीआर तैनात करने की मांग
स्कूलों ने पुलिस से स्कूल के बाहर पीसीआर तैनात करने की मांग की है। स्कूलों का कहना है कि क्रिसमस और नए वर्ष को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा, ऐसे में सुरक्षा बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें