फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर और कशिश ने टेनिस चैंपियनशिप जीती

Wed, 19 Feb 2014 01:22 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आल इंडिया अंडर-12 टेनिस चैंपियनशिप पर समर रैना और कशिश भाटिया ने कब्जा जमाया। मंगलवार को बालक-बालिका वर्ग के सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले गए।
विज्ञापन


इंग्राहम इंस्टीट्यूट में टेनिस चैंपियनशिप का सेमीफाइनल व फाइनल मैच रोमांचक रहे। बालक वर्ग में पहला सेमीफाइनल अनमोल और सिद्धार्थ के बीच खेला गया। अनमोल ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाते हुए कई अच्छे शॉट्स लगाए। अनमोल ने 6-4,4-6 व 6-1 सेट से मैच जीता।

दूसरे सेमीफाइनल में समर रैना ने साहिल रात्रा को एकतरफा मुकाबले में 6-2,6-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में समर रैना और अनमोल पंकज भिड़े। पहला सेट संघर्ष भरा रहा। समर ने 6-4 से पहला सेट जीता। इसके बाद 6-1 से दूसरा सेट जीतकर चैंपियन बने।
विज्ञापन


बालिका वर्ग में पहले सेमीफाइनल में अस्मिता कौर ने 6-2,6-3 से इशिता को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में कशिश भाटिया ने वंशिका चौधरी को 6-3,6-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में कशिश और अस्मिता के बीच रोमांचक मैच हुआ।
विज्ञापन


कशिश ने 7-6,6-2 से अस्मिता को हराकर ट्रॉफी जीती। जीसीए के अध्यक्ष राकेश मिश्रा व जीटीए के वाइस प्रेजीडेंट आरएन पांडेय, डा. फैज ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें