फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी के निजी जीवन से जुड़ी 10 रोचक बातें जो आप शायद ही जानते होंगे

Wed, 20 Mar 2019 03:55 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
विज्ञापन
भारतीय राजनीति के गणित को पूरी तरह से प्रभावित करने का दम रखने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा को सभी लोग जानते हैं। व्यक्तिगत जिंदगी को छोड़कर सार्वजनिक जीवन में उतरी प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी है। वैसे तो उनके बारे में सभी लोग कुछ न कुछ जानते हैं लेकिन आज हम उन बातों के बारे में आपको बताने वाले हैं जिनका जिक्र कम ही होता है...
विज्ञापन


* प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी, 1972 को हुआ था। उनका जन्म स्थान दिल्ली है।  

* राजीव गांधी चाहते थे कि प्रियंका भी दून स्कूल में अपनी पढ़ाई पूरी करें, लेकिन शरारती और चुलबुली प्रियंका गांधी को घर से दूर रहना पसंद नहीं था। बोर्डिंग स्कूल का नाम सुनकर तो एकदम से उखड़ जातीं थी। आखिर राजीव गांधी को झुकना पड़ा और थक-हारकर प्रियंका का दाखिला दिल्ली में ही करा दिया गया।  

* प्रियंका गांधी की पढ़ाई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से हुई है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी स्कूल से साइकॉलोजी में डिग्री ली। साइकोलॉजी में डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने सन 2010 में बुद्धिस्ट स्टडीज में अपना एमए पूरा किया था।
विज्ञापन


* प्रियंका, रॉबर्ट वाड्रा से 13 साल की उम्र में मिली थीं। पारिवारिक विरोध हुआ लेकिन बाद में वो मान गए और 8 फरवरी 1997 को प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा की शादी हुई।
 
विज्ञापन

प्रियंका गांधी के जीवन से जुड़ी कुछ जानकारियां जो आप शायद ही जानते होंगे

Priyanka Gandhi
* प्रियंका और रॉबर्ट की शादी काफी लो-प्रोफाइल रखी गई। शादी में महज 150 मेहमानों को निमंत्रण दिया गया। इन मेहमानों में बच्चन परिवार भी शामिल था।

* प्रियंका गांधी के दो बेटे हैं। एक का नाम रेहान वाड्रा है और दूसरे बेटे का नाम मिराया वाड्रा है। 

* प्रियंका गांधी ने अपना पहला राजनीतिक भाषण 16-17 साल की उम्र में दिया था। 

* प्रियंका को किताबें पढ़ने का बेहद शौक है, बचपन से ही वो हिंदी कहानियां और कविताएं पढ़ती आ रही हैं।

* प्रियंका को पहले बहुत गुस्सा आता था और अपनी इस आदत पर काबू पाने के लिए उन्होंने योग का सहारा लिया था।

* प्रियंका को बच्चों से खासा लगाव है। उन्होंने ही राजीव गांधी फाउंडेशन में बच्चों के लिए लाइब्रेरी शुरू कराई जिसका इस्तेमाल रोजाना बहुत सारे बच्चे करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें