फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: त्योहारी आयोजनों के लिए 24 घंटे में मिलेगा अस्थायी बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसईएस की ‘तत्काल’ सेवा से दुर्गा पूजा, रामलीला, दिवाली मेले और शादियों में मिलेगी सुविधा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वी दिल्ली।त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (बीआरपीएल) और बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (बीवाईपीएल) ने शहर में आयोजनों के लिए सुरक्षित और विश्वसनीय बिजली आपूर्ति की तैयारी पूरी कर ली है। बीएसईएस की ‘तत्काल’ अस्थायी बिजली कनेक्शन सेवा के तहत अब दुर्गा पूजा, रामलीला, दिवाली मेले, शादियों और अन्य आयोजनों के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद 24 घंटे के भीतर कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
बीएसईएस के अनुसार, पहले ऐसे आयोजनों में बिजली की जरूरत पूरी करने के लिए डीजल जनरेटर का इस्तेमाल आम था। इससे वायु और ध्वनि प्रदूषण बढ़ता था। अस्थायी बिजली कनेक्शन की सुविधा आयोजकों को जनरेटर के मुकाबले सुविधाजनक और पर्यावरण के लिहाज से बेहतर विकल्प उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

बीएसईएस प्रवक्ता ने कहा कि त्योहार जश्न और एकजुटता के अवसर हैं और इन्हें सुरक्षित व सुचारु बनाने में निर्बाध बिजली आपूर्ति की अहम भूमिका है। ‘तत्काल’ सेवा के जरिए अस्थायी कनेक्शन हासिल करने में लगने वाला समय भी कम हुआ है। पहले इस प्रक्रिया में सात दिन तक लगते थे।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
उपभोक्ता जिलाधिकारी कार्यालय में दिल्ली सरकार के ‘सिंगल विंडो सिस्टम’ के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा बीएसईएस की वेबसाइट, मोबाइल एप, व्हाट्सएप तथा कस्टमर केयर/डिजी सेवा केंद्रों से भी आवेदन की सुविधा है। शुल्क का भुगतान डिजिटल माध्यम से किया जा सकता है जिससे पूरी प्रक्रिया संपर्क-रहित और आसान हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें