फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 कैमरों ने दरिंदों तक पहुंचाया: टेंपो ने खोला किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का राज, चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Sep 2026 09:19 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

किशोरी के सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस ने तीन नाबालिगों समेत चार आरोपियों को पकड़ा। 13 सितंबर को शव मिला था। सीसीटीवी से संदिग्ध टेंपो की पहचान कर आरोपियों को दबोचा गया है।
विज्ञापन
Delhi police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वरूप नगर इलाके में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिगों समेत चार आरोपियों को पकड़ लिया है। शव 13 सितंबर को मिला था। जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध टेंपो वहां घूमता हुआ दिखा। इस टेंपो की बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार बालिग आरोपी की पहचान खड्डा कॉलोनी निवासी शिवम उर्फ सुदामा के रूप में हुई, जबकि नाबालिगों की उम्र 16 से 17 साल के बीच है।

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों का कहना है कि एक नाबालिग आरोपी मृत लड़की की दोस्त है। सभी साथ में टेंपो से आए थे। आरोपियों ने शराब पी रखी थी। बाद में लड़की के पुलिस में शिकायत करने के डर से सभी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सभी उपलब्ध फोरेंसिक और तकनीकी सबूतों की पुष्टि करने में जुटी है। बाहरी उत्तरी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त लोकेश्वरन आर ने बताया कि 13 सितंबर की सुबह स्वरूप नगर थाना पुलिस को कुशक रोड, लाल बाउंड्री के पास जयपाल राणा के खेत के पास एक खुले मैदान में एक लड़की का शव पड़े होने की जानकारी मिली। 

पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उसकी चाकू गोदकर हत्या की गई थी। मृतका की मौके पर पहचान नहीं हुई। क्राइम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी सबूत इकट्ठा किए। शव को सुरक्षित रखने और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बाद में लड़की की पहचान स्वरूप नगर इलाके की रहने वाली के तौर पर हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। जांच के दौरान पुलिस को कोई गवाह नहीं मिला। टीम ने आसपास के इलाके और घटनास्थल से जुड़े रास्तों के सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की।
विज्ञापन

50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच में वारदात के समय के आसपास इलाके में एक संदिग्ध टेंपो घूमता हुआ दिखाई दिया। अंधेरे के कारण उसका रजिस्ट्रेशन नंबर साफ नहीं दिख रहा था। टीम ने कई सीसीटीवी कैमरों के जरिये टेंपो की आवाजाही का पता लगाया। साथ ही टेंपो की पहचान करने में जुट गई। 15 सितंबर की रात पुलिस को टेंपो खड्डा कॉलोनी में खड़ा दिखा। उसके चालक की पहचान की गई और उससे पूछताछ की गई। आगे की जांच में अपराध में शामिल तीन नाबालिग समेत चार लोगों को पकड़ा। पुलिस ने इनके कब्जे से दो चाकू, घटना के समय आरोपियों के पहने कपड़े और टेंपो को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें