फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रों के लिए सजे मंदिर, आज शैलपुत्री की पूजा, जानें घट स्थापना का शुभ समय

Sun, 29 Sep 2019 04:53 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नवरात्रि में सजे माता के मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी में शारदीय नवरात्रों के लिए मंदिर पूरी तरह से सज गए हैं। रविवार को शैलपुत्री पूजन के साथ नवरात्र का पहला दिन है। पहले नवरात्र में कलश स्थापना भी होगी। 

विज्ञापन


इस बार शारदीय नवरात्र 29 सितंबर से 7 अक्तूबर तक हैं। 8 अक्तूबर को विजयदशमी मनाई जाएगी। नवरात्रों में मां के नौ रूपों की पूजा-अर्चना होगी।



नवरात्रों के लिए दिल्ली के सभी छोटे-बड़े मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। प्राचीन ऐतिहासिक झंडेवालान देवी मंदिर में नवरात्र बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। 

झंडेवालान मंदिर द्वारा संचालित वेद विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रत्येक नवरात्र में प्रात: दुर्गा सप्तशती का पाठ एवं शाम को वेद मंत्रों का सस्वर पाठ किया जाएगा। मंदिर में सुरक्षा के लिए कई सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


घट स्थापना का शुभ समय सुबह 6.16 बजे से
मां दुर्गा के पूजन-अर्चन की देवी पीठों मेें खास तैयारियां की गई हैं। प्रत्येक दिन माता के अलग-अलग स्वरूप का विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन किया जाएगा। पंडित शांतनु पांडेय के मुताबिक इस बार घट स्थापना का उत्तम समय रविवार को सुबह 6.16 बजे से 7.24 बजे तक एवं दोपहर 11.48 बजे से 12.34 बजे के बीच रहेगा। इस दौरान घट स्थापना फलदायक रहेगा।
विज्ञापन


शारदीय नवरात्र की तिथियां
पहला नवरात्र : 29 सितंबर, प्रतिपदा, कलश स्थापना, शैलपुत्री पूजन
दूसरा नवरात्र  : 30 सितंबर बह्मचारिणी पूजन
तीसरा नवरात्र  : 01 अक्तूबर, चंद्रघंटा पूजन
चौथा नवरात्र  : 02 अक्तूबर, कूष्माण्डा पूजन
पांचवां नवरात्र : 03 अक्तूबर, स्कंदमाता पूजन
छठा नवरात्र : 04 अक्तूबर, कत्यायिनी पूजन 
सातवां नवरात्र : 05 अक्तूबर, कालरात्रि पूजन
आठवां नवरात्र : 06 अक्तूबर, महागौरी पूजन
नौवां नवरात्र : 07 अक्तूबर, सिद्धिदात्री पूजन
विजय दशमी (दशहरा) : 08 अक्तूबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें