फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मंदिर बना शिक्षा का केंद्र, 7900 पुस्तकों से संवर रहा युवाओं का भविष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। धार्मिक आस्था के केंद्र मंदिर शिक्षा और सामाजिक बदलाव का माध्यम भी बन सकते हैं। इसका उदाहरण हथीन खंड के गांव जनाचौली स्थित श्री बाबा बनी वाले मंदिर में देखने को मिल रहा है। यहां मंदिर समिति की ओर से संचालित श्री फूलनाथ बाबा पुस्तकालय ग्रामीण युवाओं के लिए निशुल्क अध्ययन का केंद्र बना हुआ है। लाइब्रेरी में करीब 7900 पुस्तकें उपलब्ध हैं, जिनसे युवा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


यहां पढ़ाई करने वाले कई युवा कृषि मंत्रालय, हरियाणा बिजली निगम, भारतीय डाक विभाग, पुलिस और सेना सहित विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी हासिल कर चुके हैं।

महंत गौतम श्रीकृष्णा ने बताया कि मंदिर समिति का उद्देश्य धार्मिक गतिविधियों के साथ युवाओं को शिक्षित, आत्मनिर्भर और संस्कारवान बनाना भी है। लाइब्रेरी के संचालन और पुस्तकों की उपलब्धता में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक संस्थाओं, अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने सहयोग दिया है। इनमें पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, सुधा नारायण मूर्ति, जीएलए यूनिवर्सिटी, आईएएस ब्रह्मजीत सिंह रांगी, एडीसी साहिल गुप्ता, पीएनबी, एसबीआई और डॉ. प्रणव मुखर्जी फाउंडेशन सहित अनेक संस्थाएं और व्यक्ति शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें