फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून जला रहा है: दिल्ली में पारा 43 डिग्री के पार, तीन दिन लू का यलो अलर्ट; जानिए कब होगी राजधानी में बारिश

Mon, 09 Jun 2025 07:22 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Weather News: मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को लोधी रोड, सफदरजंग, आयानगर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। 12 जून तक तापमान 44 से 45 डिग्री तक रहने का अनुमान है। महीने के अंत तक ही दिल्ली में मानसून दस्तक दे सकता है। 
विज्ञापन
चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए सिर पर पानी डालता शख्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जून में सूरज अपने तल्ख तेवर दिखा रह है। मौसम विभाग ने 12 जून तक के लिए लू का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को लोधी रोड, सफदरजंग, आयानगर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली का वास्तविक अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो औसत से 3.4 डिग्री अधिक रहा। इस बीच, मौसम विभाग ने 12 से 14 जून तक बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन

दो दिन से परीक्षा ले रही गर्मी
बीते दो दिन से गर्मी लोगों की परीक्षा ले रहा है। दोपहर बाद भी तपिश से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। स्थिति यह रही कि दोपहर तीन बजे के बाद भी सड़क पर चल रहे पैदल और बाइक सवार लोगों तपिश के थपेड़ों ने परेशान किया। 12 जून तक तापमान 44 से 45 डिग्री तक रहने का अनुमान है। महीने के अंत तक ही दिल्ली में मानसून दस्तक दे सकता है।

 


वहीं दिल्ली से सटे फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अनुसार, सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं आर्द्रता का स्तर 41 प्रतिशत तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने लोगों को दिन के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।

विज्ञापन

उमस भरी गर्मी में क्या बरतें सावधानी
दोपहर 12 से चार बजे के बीच बाहर जाने से बचें।
जितना संभव हो पानी पीएं।
हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।
- चश्मा, छाता, टोपी, जूते का इस्तेमाल करें।
- बाहर जाते समय पानी की बोतल अपने साथ रखें।
चाय, कॉफी, कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक और एल्कोहल के सेवन से बचें।
अधिक प्रोटीन युक्त खाना खाने से परहेज करें।
- बीमार या कमजोरी महसूस हो तो डॉक्टर से संपर्क करें।
ओआरएस, लस्सी, नींबू पानी, चावल का पानी, छाछ आदि का सेवन करें।
जानवरों को छाया में रखें और उन्हें पर्याप्त पानी पिलाएं।
घर को ठंडा रखने के लिए पर्दों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें