फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगा तापमान, उमस करेगी परेशान

Tue, 31 Jul 2018 10:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही के बावजूद मानसून की सक्रियता कम हो गई है। एक सप्ताह तक मानसून इसी तरह रुठा रहेगा। बारिश नहीं होने के कारण तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। वहीं उमस भी काफी परेशान करेगी। 6 अगस्त के बाद ही हल्की बारिश होगी। इस मामूली बारिश से भी राहत मिलने की उम्मीद कम है।

विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह बारिश की संभावना बहुत कम है। हालांकि आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी। धूप और बादलों की लुकाछिपी का खेल चलता रहेगा। बारिश नहीं होने से तापमान 34 व 35 डिग्री के बीच बना रहेगा। इससे उमस भी परेशान करेगी। 

मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 32.7 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान लोदी रोड में 33, आयानगर में 34.6, डीयू में 32.6, जाफरपुर में 35.1 दर्ज किया गया। बुधवार को तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। अब तक दिल्ली के सफदरजंग केंद्र पर 286 मिमी बारिश हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें