फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्सी छूने पर चली गोलियां, CCTV आया सामने: फूड पॉइंट पर मामूली कहासुनी बनी हिंसक, कनपटी पर सटा किया फायर

Wed, 27 May 2026 09:19 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस जांच में सामने आया है कि किशोर एक दोस्त के साथ फूड पॉइंट पर खाना खा रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे तीन युवकों के समूह में से एक युवक की टक्कर पीड़ित की कुर्सी से हो गई। इस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई।
विज्ञापन
Delhi Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में मंगलवार देर शाम एक फूड पॉइंट पर कुर्सी छूने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुस्साए युवक ने 17 वर्षीय किशोर पर गोली चला दी। किशोर गंभीर रूप से घायल है जबकि उसके साथ मौजूद लड़की सुरक्षित है। घटना का सीसीटीवी सामने आया है।

विज्ञापन

घायल को पहले मूलचंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। 

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी के अनुसार, घटना मंगलवार शाम करीब 7:54 बजे अमर कॉलोनी स्थित जाट साब चाप वाला फूड पॉइंट पर हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक घायल किशोर को अस्पताल ले जाया जा चुका था। अस्पताल पहुंचने पर पीड़ित को वेंटिलेटर सपोर्ट पर बेहोशी की हालत में पाया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि किशोर एक दोस्त के साथ फूड पॉइंट पर खाना खा रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे तीन युवकों के समूह में से एक युवक की टक्कर पीड़ित की कुर्सी से हो गई। इस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। विवाद के बाद युवक वहां से चले गए, लेकिन करीब चार-पांच मिनट बाद उनमें से एक युवक वापस लौटा और कपल पर एक राउंड फायरिंग कर फरार हो गया। गोली किशोर को लगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने केवल एक गोली चलाई। यह भी आशंका जताई जा रही है कि किशोर को कनपटी पर सटाकर गोली मारी गई। घटनास्थल पर क्राइम टीम ने जांच की और आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें