फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पांच माह से लापता किशोरी मथुरा से सकुशल मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
दादी के साथ अनबन होने पर पहले पड़ोस में रहने वाले एक परिवार के पास चली गई थी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पांच माह से लापता 15 साल की किशोरी को विजय विहार थाना पुलिस ने मथुरा से सकुशल ढूंढ लिया है। किशोरी एक परिवार के साथ मथुरा में रह रही थी। वह परिवार पहले बेगमपुर में उसके पड़ोस में रहता था। किशोरी की ढूंढने के लिए पुलिस की ओर से 20 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। बेगमपुर पुलिस अब आगे की जांच पड़ताल कर रही है।
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोेयल ने बताया कि पांच माह पहले बेगमपुर से 15 साल कि किशोरी के लापता होने की शिकायत उसकी दादी ने थाने में दी थी। पुलिस ने किशोरी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। उसे ढूंढने के लिए दिल्ली पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। इसके बाद विजय विहार थाना पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के तहत किशोरी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने किशोरी की फोन कॉल डिटेल को खंगाला। साथ ही उसकी सहेलियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एक सहेली ने पुलिस को बताया कि किशोरी अपनी दादी के साथ रहती थी। उसका अपनी दादी से किसी बात पर अनबन हुई और वह मथुरा में रहने वाले एक परिवार के पास चली गई। जांच में पता चला कि मथुरा में रहने वाला परिवार पहले उसके पड़ोस में रहता था। उनके यहां किशोरी का आना जाना था। किशोरी का उस परिवार के सदस्यों से काफी नजदीकी हो गई थी। पुलिस ने उस परिवार के बारे में जानकारी हासिल की। 17 फरवरी को पुलिस मथुरा उस परिवार के यहां गई जहां उन्हें किशोरी सकुशल मिली। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें