फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: चाकू से गला रेतकर किशोर को उतारा मौत के घाट, नाले के पास मिला शव; मृतक की शिनाख्त नहीं

Tue, 23 Jul 2024 05:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

न्यू उस्मानपुर में 14 साल के किशोर की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। किशोर का शव गली नंबर-2 के पास नाले के किनारे मिला। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू उस्मानपुर में 14 साल के किशोर की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। किशोर का शव गली नंबर-2 के पास नाले के किनारे मिला। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया है। पुलिस को घटना स्थल के पास वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद हुआ है। आसपास लगे सीसीटीवी से पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 9.30 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि दूसरा पुश्ता, गली नंबर-2, नाले के पास एक लड़का खून से लथपथ पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो किशोर के गले पर कट के दो निशान थे। उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहां काफी खून भी पड़ा था। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि किशोर बेघर था। किशोर भजनपुरा के नजदीक शिव मंदिर के पास रहता था। उसकी फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर किशोर की पहचान के प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि किशोर छोटा-मोटा काम कर अपना गुजारा करता था। घटना स्थल के पास एक वैन भी खड़ी मिली है, जिस पर खून लगा मिला है। न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें