फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने प्रेमी से की शादी, नाराज परिजनों ने बंधक बना लिया बदला

Sat, 22 Jul 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

सार

किशोरी के शादी करने पर परिजन ने बनाया बंधक
- हेल्पलाइन पर फोन करने पर पहुंची पुलिस, आशा ज्योति केंद्र के किया सुपुर्द 
अमर उजाला ब्यूरो 
नोएडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशोरी द्वारा प्रेमी से शादी करने से नाराज परिजन ने उसे बंधक बना लिया। किशोरी ने किसी तरह पुलिस की हेेल्पलाइन 100 और महिला आशा ज्योति हेल्पलाइन के नंबर 181 पर फोन कर सूचना दे दी।
विज्ञापन


इसके बाद थाना सेक्टर-20 पुलिस ने किशोरी को परिजन के पास से बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मूल रूप से बड़ौत की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने गांव केही एक युवक से प्रेम विवाह किया था।

इसके बाद वह भाग गई थी। कुछ दिन बाद वह घर वापस लौटी और परिजन को शादी कर लेने की बात बतायी। इस पर परिजन ने उसे जबरन नोएडा के सेक्टर-8 में रहने वाले उसके ताऊ के पास भेज दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फोन पर बंधक बनाए की दी सूचना

शुक्रवार को उसने किसी तरह हेल्पलाइन पर फोन अपने बंधक बनाए की सूचना पुलिस व आशा ज्योति केंद्र को दे दी। इसके बाद पुलिस हेल्प लाइन के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंची और किशोरी को बरामद कर लिया।

फिलहाल उसे महिला आशा ज्योति केंद्र के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार किशोरी खुद को बालिग बता रही है, जबकि परिजन का कहना है कि वह नाबालिग है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें