फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: चोरी करने के शक में किशोर की पीटकर हत्या, पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

Fri, 26 Jul 2024 10:49 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शुरुआती जांच में पता चला कि सभी आरोपी मजदूरी करते हैं और घटनास्थल से 50 मीटर दूर एक इमारत में रहते थे। घटना वाली रात किशोर मजदूरों के घर में घुस गया था। चोरी की नीयत से घर में घुसे किशोर को आरोपियों ने पकड़ लिया और पिटाई कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घेवरा रेलवे स्टेशन के पास चोरी करने के शक में 16 साल के लड़के की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त घेवरा निवासी अनुज के रूप में हुई। पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने छानबीन करने के बाद छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


शुरुआती जांच में पता चला कि सभी आरोपी मजदूरी करते हैं और घटनास्थल से 50 मीटर दूर एक इमारत में रहते थे। घटना वाली रात किशोर मजदूरों के घर में घुस गया था। चोरी की नीयत से घर में घुसे किशोर को आरोपियों ने पकड़ लिया और पिटाई कर दी। पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने उसे रेलवे लाइन के पास छोड़ दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 19 जुलाई की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि घेवरा रेलवे स्टेशन के पोल नंबर 23/12 के पास एक किशोर घायल अवस्था में पड़ा है। सराय रोहिल्ला रेलवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उसके सिर, गले, पेट, सीना और पीठ पर चोट के निशान थे और शरीर पर नीलापन था। पुलिस उसे अस्पताल में गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया। टीम ने जांच पड़ताल करने के बाद वहां से कई साक्ष्य हासिल किए।
विज्ञापन


छानबीन पर मृतक की शिनाख्त घेवरा निवासी अनुज के रूप में हुई। उसके पिता शैलेंद्र सिंह ने उसकी शिनाख्त की। सराय रोहिल्ला रेलवे थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। निरीक्षक कुलदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। इस दौरान पुलिस को एक फुटेज मिला, जिसमें 18 जुलाई की देर रात अनुज को एक घर में घुसते हुए देखा गया लेकिन वहां से उसके बाहर निकलने का कोई फुटेज नहीं मिला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें