फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: गांधी नगर में बड़ा हादसा, जैन मंदिर के ऊपर लगा पत्थर का टुकड़ा युवक पर आ गिरा; मौत

Fri, 26 Jul 2024 08:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जांच में पता चला कि कुणाल अपने परिवार के साथ घोंडा स्थित जय प्रकाश नगर में रहते थे। परिवार में पिता सुधीर जैन, मां रीना और छोटी बहन सृष्टि है। कुणाल के पिता का कपड़ों का कारोबार है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के गांधी नगर स्थित कैलाश नगर इलाके में शुक्रवार सुबह जैन मंदिर के ऊपर लगा पत्थर का एक टुकड़ा युवक पर आ गिरा। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त कुणाल जैन (20) के रूप में हुई है। घटना के समय करीब 50 श्रद्धालु मंदिर के बाहर खड़े होकर जैन मुनि को आहार के लिए ले जाने का इंतजार कर रहे थे। 

विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। गांधी नगर थाना पुलिस लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गांधीनगर के कैलाश नगर स्थित जैन मंदिर के ऊपर से पत्थर का टुकड़ा टूटकर एक युवक पर गिर गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक घटनास्थल पर मौजूद लोग घायल युवक को पास के गोयल अस्पताल में ले जा चुके थे। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू की।

जांच में पता चला कि कुणाल अपने परिवार के साथ घोंडा स्थित जय प्रकाश नगर में रहते थे। परिवार में पिता सुधीर जैन, मां रीना और छोटी बहन सृष्टि है। कुणाल के पिता का कपड़ों का कारोबार है। कुणाल अपने पिता के कारोबार में हाथ बंटाते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जैन मुनि सुबल सागर महाराज कैलाश नगर स्थित जैन मंदिर में चातुर्मास कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह कुणाल मुनि के दर्शन करने के लिए मंदिर आए थे। घटना के समय कुणाल के अलावा 50 से अधिक श्रद्धालु मंदिर के बाहर खड़े होकर आहार के लिए मुनि का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान मंदिर के ऊपर से पत्थर टूटकर कुणाल के सिर पर गिर गया। जबकि वहां मौजूद अन्य श्रद्धालु बाल बाल बच गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें