फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पटाखा फेंकने से फूटी किशोरी की आंख

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडो सराय में दिवाली पर हादसा, परिजनों का आरोप- पड़ोसी के बेटे ने दोस्तों संग जानबूझकर की वारदात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के साकेत स्थित लाडो सराय इलाके में दिवाली के दिन शरारती युवकों ने एक किशोरी पर जलता पटाखा फेंक दिया, जिससे उसकी एक आंख फूट गई और दूसरी से भी अब कम दिखाई दे रहा है। धमाके के बाद किशोरी खून से लथपथ होकर गिर गई। परिजन उसे तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां उसका इलाज जारी है।
परिवार का आरोप है कि पुलिस और अस्पताल दोनों से ही उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिल रहा। वहीं, पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, हालांकि वरिष्ठ अधिकारी अभी कुछ भी आधिकारिक रूप से बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

घटना सोमवार रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। रूपा (17) अपने परिवार के साथ पुरी चौक, लाडो सराय गांव में रहती है। पिता अमोध पासवान एक दफ्तर में काम करते हैं, जबकि मां रेनु देवी रेहड़ी लगाती हैं। परिवार के अनुसार, जिन किरायेदारों के साथ उनका विवाद चल रहा था, उसी परिवार के बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर रूपा पर हमला किया।
रूपा की मौसी ने बताया कि उस रात रूपा अपनी बहनों और मौसेरी बहन के साथ छत पर थी। तभी आरोपी वहां पहुंचे और पटाखे जलाकर लड़कियों को परेशान करने लगे। इसी दौरान एक पटाखा जलाकर सीधे रूपा की ओर फेंका गया, जो उसकी आंख पर फट गया। धमाके के बाद वह वहीं गिर पड़ी और आंख से खून बहने लगा।
विज्ञापन


पुलिस पर लापरवाही का आरोप
परिजनों के अनुसार, घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस देर रात तक मौके पर नहीं पहुंची। बताया जा रहा है कि रात करीब तीन बजे एक पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचा, पर उसने भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिवार का कहना है कि उनकी बेटी की हालत गंभीर है और उसे एक आंख की रोशनी पूरी तरह जाने का खतरा है, जबकि दूसरी आंख से भी धुंधला दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें