फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजन को गई किशोरी-गर्भवती यमुना में डूबीं, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के गाजियाबाद से सटे इलाके लोनी में छठ पर्व के दौरान बृहस्पतिवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देते समय एक गर्भवती महिला और किशोरी की यमुना में डूबने से मौत हो गई। जबकि महिला की बहन को बचा लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


रामपार्क एक्सटेंशन कॉलोनी निवासी मंजू गर्भवती पुत्री नीतू (20), चांदनी (16), पूजा (10) तथा पड़ोसी जसवंत की पुत्री ज्योति (14) के साथ हरमपुर गांव के सामने ठोकर नंबर आठ के पास यमुना घाट पर पूजा करने गई थीं।

सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सभी पानी में चली गईं। गहराई का पता न चलने पर अचानक नीतू, ज्योति और पूजा डूबने लगीं। पूजा को डूबते देख चांदनी ने हाथ पकड़कर उसे बचा लिया, लेकिन नीतू और ज्योति डूब गयी।
विज्ञापन


चांदनी और मंजू ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पानी में कूदे पर दोनों का कुछ पता नहीं चला। इस पर तुरंत सौ नंबर पर दिल्ली पुलिस को सूचना दी गयी। करीब डेढ़ घंटे बाद दिल्ली पुलिस ने जाल डालकर नीतू का शव खोज निकाला। बाद गोताखोरों की मदद से ढाई घंटे बाद ज्योति का शव ढूंढा जा सका।
विज्ञापन

पूजा के दौरान गहरे पानी में चली गई थीं तीनों

नीतू की मां मंजू ने बताया कि वह मूल रूप से बेगूसराय बिहार के पुरेनी गांव की रहने वाली हैं करीब दस वर्षों से लोनी की रामपार्क एक्सटेंशन कॉलोनी में रह रही हैं। पति बिहार में रहते हैं और वह बच्चों के साथ छोटा-मोटा कामकर गुजरबसर करती है।

पिछले वर्ष 16 मई को नीतू की शादी दिलीप के साथ हुई थी। दिलीप पंजाब में सब्जी का काम करता है। रक्षाबंधन पर नीतू मायके आई थी तभी से यहां थी। छह भाई बहनों में नीतू दूसरे नंबर की थी।

आठवीं कक्षा की छात्रा थी ज्योति
ज्योति के पिता जसवंत मूल रूप से अलीगढ़ के सिंहपुर गांव के रहने वाले हैं। जसवंत गाजीपुर डेयरी फार्म के पास फूलों की दुकान चलाते हैं। आठवीं की छात्रा ज्योति चार भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। वह छठ पूजा देखने मंजू के साथ गई थी।

शक्ति सेवा समिति ने लगाया लापरवाही का आरोप
समिति के अध्यक्ष एमएन शास्त्री एवं यूएन झा का कहना है कि क्षेत्र के हजारों लोग छठ पूजा के लिए यमुना नदी पर जाते हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से वहां कोई व्यवस्था नही की जाती। अगर प्रशासन ने यमुना नदी में बांस गाड़कर गहराई की चेतावनी के बोर्ड लगाए होते तो दोनों की जान नहीं जाती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें