फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली तीज पर बाजारों में दिख रही रौनक

Wed, 30 Jul 2014 01:33 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाली तीज साज-श्रृंगार, मेहंदी और झूलों का त्योहार है। बुधवार को हरियाली तीज मनाई जाएगी। इसके लिए सोसाइटीज सहित माल्स में भी तैयारियां पूरी हो गई हैं। मेकअप के लिए ब्यूटी पार्लर में एडवांस बुकिंग कराई गई है।
विज्ञापन


इस साल तीज और ईद एक ही समय पर होने से बाजारों में काफी रौनक देखने को मिली। तीज के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके और हाथों पर मेहंदी रचाकर बागों में झूला झूलती हैं। ईद के लिए भी एक दिन पहले मेहंदी लगाने का रिवाज है।

मंगलवार को भी कई स्थानों पर लोगों ने हरियाली तीज मनाई। मंगलवार को तुराबनगर मार्केट, सोसाइटी और मॉल्स में रात 11 बजे तक महिलाओं ने मेहंदी लगवाई।

तुराबनगर के सुभाष मेहंदी आर्ट वाले सुभाष ने बताया कि इस दिन के कई दिन पहले से तैयारियां चल रही थी। अन्य दिनों में जहां चार से पांच लड़के मेहंदी लगाते हैं तीज के दिन के लिए 10 लड़कों की टीम बनाई जाती है।
विज्ञापन


तीज की वजह से बंदी के दिन भी खुले बाजार
मंगलवार की बंदी के दिन भी तीज की रौनक बाजारों में दिखी। आमतौर पर बंद रहने वाला तुराबनगर मार्केट भी मंगलवार को खुला रहा। मार्केट में सुबह से खरीदारी करने के लिए और मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ रही। शाम चार बजे के बाद भीड़ काफी बढ़ गई।

शहर में जगह-जगह आयोजित हुआ तीज महोत्सव
शहर में मंगलवार को कई जगह तीजोत्सव मनाया गया। जैन महिला समिति, भारत विकास परिषद और संजय नगर जी ब्लाक में तीज महोत्सव का आयोजन हुआ। मोरटा स्थित ऋषभांचल ध्याग योग केंद्र में जैन महिला समिति के तत्वावधान में हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

महोत्सव में मेरठ, गाजियाबाद, साहिबाबाद, दिल्ली की महिलाओं ने भाग लिया। हरियाली तीज महोत्सव के अवसर पर मां श्री कौशल ने अपने उपदेश में कहा कि महिलाओं को सशक्त होना चाहिए, क्याेंकि जागरूक महिला परिवार का जीवन सफल बना देती है।

मां कौशल ने समिति द्वारा लायी गई चूड़ियां, सिंदूर और मेहंदी उपस्थित सभी महिलाओं को बांटी। इस अवसर पर डांस, मेहंदी प्रतियोगिता के अलावा हरियाली तीज क्वीन प्रतियोगिता रखी गई। हरियाली तीज क्वीन श्वेता जैन को चुना गया।

कार्यक्रम का संचालन रेखा गोयल व अध्यक्षता प्रज्ञा जैन ने की। इस मौके पर शिवानी जैन, अरुणा, प्रियंका, नीरा, रिचा, बीना, अनीता जैन आदि महिलाएं मौजूद थीं। संजय नगर जी ब्लॉक में सोसाइटी में महिलाओं ने झूला आदि लगाकर तीजोत्सव मनाया।

महिलाओं ने सोलह शृंगार करके झूला झूला और डांस आदि किया। इस अवसर पर अंजली दुबे को तीज क्वीन घोषित किया गया। इस मौके पर मीनू जैन, शिल्पा, पूनम, वंदना, बिंदू, मिनाक्षी, उर्मिला और आशु मौजूद रहीं।

भारत विकास परिषद संवाद नेआरडीसी स्थित एक रेस्टोरेंट में तीज महोत्सव आयोजित किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ डांस आदि का भी प्रोग्राम हुआ। इस मौके पर सुनीता अग्रवाल, कनिका, अनु अग्रवाल, निशा गर्ग और शिल्पी सिंघल, आलोग गर्ग, अधीर गर्ग, धर्मेंद कुमार, संजय, विवेक, आदित्य, योगेश, दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें