सोहना कस्बे में हर वर्ष आयोजित होने वाले हरियाली तीज मेले की तैयारियां शुरू हो गई है। उक्त मेला सोहना स्टेडियम परिसर में लगेगा। मेले की 12 जुलाई को प्रात: 11 बजे खुली बोली लगाई जाएगी। उक्त बोली सोहना एसडीएम व खेल स्टेडियम समिति चेयरमैन सतीश यादव की अध्यक्षता में छूटेेगी। जिसमें सभी विभागों के अधिकारीगण व ठेकेदार मौजूद रहेंगे।