फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉयलेट लाइनः मंडी हाउस से आईटीओ के बीच घंटे भर रेंगती रही मेट्रो, लोग देर से पहुंचे दफ्तर

Tue, 10 Jul 2018 03:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi metro
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर मंगलवार(10 जुलाई) को तकनीकी खराबी आ जाने के कारण पीक आवर के दौरान करीब 1 घंटे तक मेट्रो रेंगती रही। बता दें कि यह समस्या मंडी हाउस से आईटीओ के बीच हुई थी।

विज्ञापन


मेट्रो में आई खराबी के कारण इसमें सवार यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। गौरतलब है कि वॉयलेट लाइन पर तकनीकी समस्या सुबह करीब 8:30 से 9:20 बजे तक रही। पीक आवर होने के कारण दफ्तर व कॉलेज जाते यात्रियों को काफी देर हो गई।

यही नहीं वॉयलेट लाइन की सेवाएं प्रभावित होने के बाद अन्य लाइनों के मेट्रो यात्री भी परेशान हुए। सिग्नल में खराबी की वजह से मेट्रो की सेवाएं मैनुअली संचालित की गई। हालांकि बाद में इस समस्या का समाधान कर लिया गया और सेवाएं सुचारू रूप से चलने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें