फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पीक आवर में बाधित हुई मेट्रो, घंटों परेशान रहे यात्री

Fri, 04 May 2018 02:55 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
metro
विज्ञापन

दिल्ली में शुक्रवार को मेट्रो यात्रियों को पीक आवर में परेशान होना पड़ा। अपने-अपने काम पर जा रहे लोगों को मेट्रो सेवा बाधित होने के कारण मुश्किल का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


तकरीबन 90 मिनट तक दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन (कश्मीरी गेट-एस्कॉर्ट्स मुजेसर) पर तकनीकी खराबी के वजह से यात्रियों को परेशान होना पड़ा।

सुबह 8.34 बजे इस दिक्कत के वजह से मेट्रो बंद पड़ गई उसके बाद भी जब डीएमआरसी ने सिंगल लाइन का संचालन शुरू किया तब भी मेट्रो काफी धीमी गति में चल रही थी।

एक मेट्रो यात्री ने कहा कि स्टेशन पर पहुंचने में मेट्रो ने आधा घंटा लगा दिया। और तो और 10 स्टेशनों का सफर तय करने में 45 मिनट भी लग गए। हर स्टेशन पर मेट्रो 5 मिनट रुक-रुक चल रही थी।
विज्ञापन


यात्रियों ने बताया कि उस समय यात्रियों के लिए घोषणा की जा रही थी कि वे वायलेट लाइन(कश्मीरी गेट-एस्कॉर्ट्स मुजेसर) के बजाए दिल्ली मेट्रो(समयपुर बदली-हूडा सिटी सेंटर) की येलो लाइन से यात्रा कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें