फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIR India Flight Delay: सिंगापुर जाने वाले एअर इंडिया के विमान में आई तकनीकी खामी, छह घंटे देरी से भरी उड़ान

Thu, 11 Sep 2025 10:10 AM IST
आकाश दुबे पीटीआई, दिल्ली

सार

फ्लाइट AI2380 को बुधवार रात लगभग 11 बजे उड़ान भरनी थी। लगभग दो घंटे तक विमान में बैठे रहने के बाद, सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया।
विज्ञापन
एअर इंडिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगापुर जाने वाले एयर इंडिया के एक विमान में सवार 200 से अधिक यात्रियों को बुधवार रात दिल्ली हवाई अड्डे पर परेशानी का सामना करना पड़ा। विमान में एयर कंडीशनिंग सिस्टम और इलेक्ट्रिक सप्लाई में खराबी के चलते यात्रियों को फ्लाइट से उतार दिया गया। लगभग छह घंटे की देरी के बाद उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन

बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान से संचालित होने वाली फ्लाइट AI2380 को बुधवार रात लगभग 11 बजे उड़ान भरनी थी। लगभग दो घंटे तक विमान में बैठे रहने के बाद, सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। विमान में मौजूद समाचार एजेंसी पीटीआई के एक पत्रकार के मुताबिक, एयर कंडीशनिंग सिस्टम और इलेक्ट्रिक सप्लाई में गड़बड़ी थी। 
विज्ञापन

गुरुवार को एयर इंडिया ने कहा कि दिल्ली से सिंगापुर जाने विमान के केबिन में कूलिंग संबंधी समस्या के कारण उड़ान में देरी हुई। यात्रियों को देरी के बारे में नियमित रूप से सूचित किया जाता रहा और दिल्ली में ग्राउंड स्टाफ ने हवाई अड्डे पर यात्रियों को जलपान और भोजन सहित हर संभव सहायता प्रदान की। विमान बदलने के बाद लगभग छह घंटे की देरी पर भारतीय समयानुसार सुबह 5:36 बजे फ्लाइट रवाना हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें