दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के नारकोटिक्स सेल ने रविवार को दुबई-लखनऊ हवाई मार्ग पर चल रहे अंतरराष्ट्रीय तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। तस्कर दुबई-लखनऊ हवाई मार्ग से सोने और आईफोन-11 की तस्करी करते थे। पुलिस ने इनसे लाखों रुपये के आईफोन-11 और सोना जब्त किया है।
एयरपोर्ट उप-आयुक्त निहारिका लाखा ने बताया कि दुबई और शारजाह से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे यात्रियों के पास अवैध सिगरेट, सोना व परफ्यूम बरामद की गई है। इसकी कुल कीमत लगभग 71,04,011 रुपये है। मामले में आगे की जांच जारी है।