फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली-एनसीआर में 10 में से 8 लोग लू से प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
-सर्वे के अनुसार, करीब 50 प्रतिशत लोगों ने स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं जताई हैं, जिनमें डिहाइड्रेशन और हीटस्ट्रोक प्रमुख
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में एक सर्वे के अनुसार, 10 में से 8 शहरी भारतीय किसी न किसी तरह लू की चपेट में हैं। इस सर्वे में 322 जिलों से 1.27 लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने क्षेत्र में येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को दोपहर 11 बजे से चार बजे तक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। लोकलसर्कल्स के अनुसार, करीब 50 प्रतिशत लोगों ने स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं जताई हैं, जिनमें डिहाइड्रेशन और हीटस्ट्रोक प्रमुख हैं। वहीं, 70 प्रतिशत लोगों ने थकान, कमजोरी और अत्यधिक प्यास जैसी समस्याओं की जानकारी दी है। दिल्ली-एनसीआर में लोग गर्मी से बचने के लिए अधिक पानी पी रहे हैं और पारंपरिक पेय जैसे नींबू पानी और नारियल पानी का सेवन भी बढ़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें