शिक्षिकाओं को अब वीरता सम्मान से नवाजा जाएगा। ऐसी शिक्षिका जिसने अपनी जान जोखिम में डालकर किसी को आपदा से बचाया हो। ऐसा साहस दिखाने वाली शिक्षिका को रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
महिलाओं में साहसिक कार्यों की क्षमता को बढ़ाने व उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा ऐसी महिलाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। बीएसए डा. प्रवेश यादव ने कहा कि प्रत्येक मंडल में एक शिक्षिका को पुरस्कार के लिए चुना जाएगा।
बीएसए ने कहा कि पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षिका को प्रदेश सरकार की ओर से सर्टीफिकेट के साथ ही एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
गौरतलब है कि इसी वर्ष केंद्र सरकार की ओर से भी महिला सम्मान और स्त्री शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इसके बाद अब प्रदेश स्तर से भी प्रत्येक कार्य क्षेत्र में बहादुरी दिखाने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।