फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जेएनयू में छात्रों और कर्मचारियों ने निकाला एकजुटता मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में संविदा कर्मचारियों का विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन 12वें दिन भी जारी रहा। छात्र संघ ने कर्मचारियों के साथ साबरमती टी-प्वाइंट से एकजुटता मार्च निकाला। कर्मचारियों ने वेतन कटौती, बोनस का भुगतान नहीं होने और श्रम कानूनों के उल्लंघन सहित दूसरे मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराया। छात्र संघ ने कर्मचारियों के समर्थन में श्रम आयुक्त की ओर से जारी आदेशों का जेएनयू प्रशासन से पालन कराने की मांग की है। इसके अलावा सभी संविदा कर्मचारियों को बोनस देने और कर्मचारियों को अर्जित अवकाश (ईएल) व आकस्मिक अवकाश (सीएल) की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें