फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीयू में शिक्षक निकालेंगे न्याय मार्च, कक्षाएं रहेंगी स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
- डूटा की ओर से किया गया आह्वान, बारह कॉलेजों में शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार से पूर्ण वित्त पोषित दिल्ली विश्वविद्यालय के 12 कॉलेजों में लंबे समय से अस्थायी और तदर्थ आधार पर कार्यरत शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षक बुधवार को न्याय मार्च निकालेंगे। इसमें अधिक से अधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सुबह 10 बजे के बाद कक्षाएं स्थगित रखने की बात कही गई है। शिक्षक सुबह 10:30 बजे डीयू कुलपति कार्यालय से दिल्ली के उपराज्यपाल कार्यालय तक मार्च करेंगे।
दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (डूटा) के आह्वान पर यह मार्च निकाला जा रहा है। इसका उद्देश्य दिल्ली सरकार से पूर्ण वित्त पोषित 12 कॉलेजों में शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू कराने की मांग उठाना है। डूटा की टीमें इन कॉलेजों में जाकर शिक्षकों से संपर्क कर रही हैं और उन्हें मार्च में शामिल होने की अपील कर रही हैं। शिक्षक संगठन नेशनल डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (एनडीटीएफ) ने भी बड़ी संख्या में शिक्षकों के मार्च में शामिल होने की बात कही है। फ्रंट के अध्यक्ष प्रो. अजय कुमार भागी के अनुसार संगठन शिक्षकों की नियुक्ति, मौजूदा अस्थायी शिक्षकों के नियमितीकरण और रिक्त शिक्षण पदों को भरने जैसे मुद्दे उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन 12 कॉलेजों में लंबे समय से स्थायी शिक्षण स्टाफ की कमी बनी हुई है, जिसका असर शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया पर पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि इन 12 कॉलेजों के शिक्षण स्टाफ में लगभग 50 प्रतिशत शिक्षक गेस्ट फैकल्टी के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डीयू के अन्य कॉलेजों में स्थायी नियुक्तियों की प्रक्रिया आगे बढऩे के बावजूद इन 12 कॉलेजों में स्थायी शिक्षकों की कमी बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें