फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः स्कूल पहुंचने में 10 मिनट लेट हुआ छात्र, अध्यापक ने मारा ऐसा थप्पड़ फट गया कान का पर्दा

Sun, 02 Feb 2020 05:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

राजौरी गार्डन इलाके में स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक बाल विद्यालय में दसवीं कक्षा में पढने वाले एक छात्र को एक शिक्षक ने ऐसा थप्पड़ मारा कि उसका कान का पर्दा फट गया है। छात्र का कसूर इतना था कि वह दस मिनट देरी से स्कूल पहुंचा था। छात्र के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मारपीट और जुबनाइल जस्टिस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मोहम्मद मुस्तफा सपरिवार रघुवीर नगर में रहता है। उसका बेटा मोहम्मद मुस्ताक (17) राजौरी गार्डन स्थित सरकारी स्कूल की दसवीं कक्षा में पढ़ता है। पुलिस को दी शिकायत में मुस्तफा ने बताया कि गत 22 जनवरी को उसका बेटा दस मिनट देर से स्कूल पहुंचा था। देर से स्कूल आने की वजह से शिक्षक लक्ष्मण ने उसे कक्षा में मुर्गा बनने के लिए कहा। उसके बाद शिक्षक ने मुस्ताक की पिटाई कर दी। शिक्षक के थप्पड़ मारने से मुस्ताक के कान में दर्द होने लगा। कुछ देर बाद वह स्कूल से भागकर घर वापस आ गया। 

आरोप है कि शिक्षक लक्ष्मण एक अन्य शिक्षक के साथ उसके घर पहुंचा और मुस्ताक को अपने साथ स्कूल ले गये। रास्ते में शिक्षकों ने उसे कहीं भी मारपीट की शिकायत करने पर फेल करने की धमकी दी। स्कूल से आने के बाद ज्यादा दर्द होने पर परिवार वालों ने मुस्ताक को पास के अस्पताल में ले गए। जहां जांच में पता चला कि उसकी कान का पर्दा फट गया है और उस कान से सुनना भी बंद हो गया है। 
विज्ञापन


मुस्ताक के परिजनों ने इस बाबत थाने में शिक्षक के खिलाफ शिकायत की। शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नोटिस भेजकर शिक्षक को तफ्तीश में शामिल होने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें