फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शिक्षकों की कमी से बिगड़ा रिजल्ट, 54 में सिर्फ 8 छात्र पास, अभिभावकों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तावड़ू।
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय-2 में शिक्षकों की कमी के चलते इस बार दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बेहद निराशाजनक रहा। 54 विद्यार्थियों में से केवल 8 छात्र ही उत्तीर्ण हो सके, जबकि 38 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। खराब परिणाम से नाराज अभिभावकों ने सोमवार को उपायुक्त नूंह अखिल पिलानी से मुलाकात कर शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई।
विज्ञापन


अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों की भारी कमी बनी है, इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई और परीक्षा परिणाम पर पड़ा है। उनका कहना है कि पिछले पांच वर्षों में विद्यालय का परिणाम बेहतर रहा, लेकिन इस बार इतनी गिरावट गंभीर चिंता का विषय है। उपायुक्त अखिल पिलानी ने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि जल्द ही शिक्षकों की कमी दूर करने के प्रयास किए जाएंगे और बच्चों के भविष्य से किसी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। गौरतलब है कि बीते दिनों एसडीएम तावड़ू जितेंद्र गर्ग ने भी उपायुक्त के निर्देश पर विद्यालय का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कक्षाओं में केवल एक शिक्षक ही मौजूद मिला था। इसके बाद एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट उपायुक्त को भेजी थी। अभिभावकों ने विद्यालय प्राचार्य भारत गौतम पर शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा की उम्मीद से भेजा जाता है, लेकिन लाखों रुपये वेतन लेने के बावजूद यदि शिक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है तो यह गंभीर सवाल खड़े करता है। वहीं प्राचार्य भारत गौतम ने माना कि शिक्षकों की कमी खराब परिणाम का प्रमुख कारण है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में हिंदी, अंग्रेजी, सोशल साइंस, फिजिक्स और केमिस्ट्री के शिक्षक नहीं हैं। इस संबंध में कई बार विभाग को ईमेल के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है। प्राचार्य के अनुसार कंपार्टमेंट पाने वाले विद्यार्थी भी पास श्रेणी में माने जाते हैं, लेकिन संसाधनों और शिक्षकों की कमी के कारण इस बार अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें