फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सऐप पर फोटो डालकर शिक्षिका को कर रहा ब्लैकमेल

Thu, 28 Feb 2019 10:52 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : self
विज्ञापन

नई दिल्ली के जाफराबाद इलाके में रहने वाली 25 वर्षीय शिक्षिका ने एक युवक पर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोपी ने अपने व्हाट्सऐप प्रोफाइल पर युवती व अपनी फोटो लगाई हुई है। इसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी वायरल कर दिया है। आरोपी फोटो हटाने के बदले युवती से उसकी अश्लील फोटो की डिमांड कर रहा है। युवती की सगाई हुई तो आरोपी युवती के मंगेतर को धमकाकर युवती से दूर रहने और उससे बात न करने के लिए धमका रहा है। पीड़िता की शिकायत पर बुधवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बीते दिसंबर माह में भी पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


जाफराबाद इलाके में परिवार के साथ रहने वाली पीड़िता एक पब्लिक स्कूल में टीचर है। कुछ माह पूर्व उसकी मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए विजय कुमार से हुई। दोनों एक-दो बार मिले भी। विजय जब उसे लेकर गंभीर हुआ तो युवती ने दूरी बना ली। यह बात विजय को अखर गई। उसने युवती के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। पीड़िता पर शादी का दबाव बनाने लगा। परेशान होकर युवती ने 25 दिसंबर को जाफराबाद थाने में शिकायत दी। पुलिस ने विजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद आरोपी ने फिर से युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 

युवती की सगाई हुई तो आरोपी ने युवती से शादी करने की बात कर उसकी मां और मंगेतर को धमकाना शुरू कर दिया। युवती की अपने साथ की फोटो मंगेतर को भेज दिया।  व्हाट्सऐप स्टेटस पर लगाकर आरोपी युवती को परेशान करने लगा। युवती ने आरोपी को कॉल कर फोटो हटाने के लिए कहा तो उससे अश्लील फोटो भेजने पर फोटो हटाने की बात करने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें