पुलिस को दी गई शिकायत में ग्रेनो निवासी शिक्षिका ने कहा कि एमपीएस इंटरनेशनल स्कूल के मालिक ने उसे 20 फरवरी को विद्यालय परिसर के दफ्तर में बुलाया था। आरोपी ने शिक्षिका को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। उसने अश्लील वीडियो क्लिप बना ली। आरोप है कि आरोपी ने किसी से शिकायत करने पर सामूहिक दुष्कर्म करने पति और बेटों की हत्या करने की धमकी दी। आरोपी लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण करता रहा।
पीड़िता का कहना है कि आरोपी के साथी उसके घर के आसपास घूमते रहते हैं। आरोपियों से जान का खतरा बना हुआ है। आरोपी की हरकत से वह काफी परेशान रहने लगी। पति के पूछताछ करने पर उसने पूरे मामले की जानकारी दी। 28 सितंबर को पीड़िता व उसके पति ने पुलिस को तहरीर दी। बीटा-2 थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद शुक्रवार को स्कूल मालिक मोहित नागर पर दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है।