फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: महिलाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की वी केयर पहल के तहत महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष पुलिस इकाई (एसपीयूडब्लूएसी) ने सेक्टर-11, रोहिणी में महिला सुरक्षा जागरूकता एवं आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें महिलाओं को व्यक्तिगत सुरक्षा, आपात स्थिति में प्रतिक्रिया और निवारक उपायों की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को व्यावहारिक आत्मरक्षा तकनीकों का प्रशिक्षण भी दिया गया। पुलिस के अनुसार, कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम में जागरूकता, सतर्कता और समय पर कार्रवाई के महत्व पर जोर दिया गया तथा महिलाओं की सुरक्षा को समाज की साझा जिम्मेदारी बताया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें