फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों की चाय में चोरी के साथ ही दिया जा रहा है बासी खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
चाय के कप का साइज घटाकर की जा रही ‘चोरी’ को रोकने शुक्रवार के लिए रेलवे अफसरों ने छापामारी की। इस दौरान टीम को छोटे कप के साथ-साथ एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक्स और चिप्स मिले।
विज्ञापन


अब इसकी रिपोर्ट दिल्ली भेजी जाएगी। इसके बाद कई दुकानदारों के लाइसेंसों पर भी निरस्तीरण की तलवार लटक गई है।

‘अमर उजाला’ ने शुक्रवार के अंक में ही कप का साइज घटाकर यात्रियों की जेब काटने के इस धंधे को प्रमुखता से उजागर किया था।

महंगी पड़ रही है ट्रेन की चाय

डीटीएम, कामर्शियल इंस्पेक्टर आरके प्रसाद, चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर नवीन कुमार की टीम ने लेटफार्म नंबर-1/2 से पांच ऐसे वेंडर पकड़े जो छोटे कप में चाय बेच रहे थे।

डीटीएम डीके चोपड़ा ने बताया कि एक्सपायरी डेट के चिप्स और कोल्ड ड्रिंक जब्त कर फिंकवा दिया गया। रेल नीर की बजाय कई वेंडर दूसरे ब्रांड का पानी बेचते पाए गए। किसी भी स्टॉल्स पर जनता खाना नहीं मिला। करीब दस हजार जुर्माना वसूला गया।

अगर आप रेलवे स्टेशन पर चाय पीने की सोच रहे हैं तो यह चाय आपको महंगी पड़ेगी। वेंडरों ने यात्रियों की जेब काटने का तरीका बदल लिया है। अब चाय के रेट बिना बढ़ाए कप का साइज घटाकर मुनाफा कमा रहे हैं।

150 मिलीलीटर चाय की बजाय आपको कप में सिर्फ 50 मिली. चाय मिलेगी। वेंडरों की यह कारस्तानी लंबे समय से चल रही है। यही नहीं स्टेशन पर जनता खाना भी बिना एक्सपायरी डेट के बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

एक्सपायरी डेट बिना बेचा जा रहा जनता खाना

रेलवे के मानकों के मुताबिक चाय के कप की क्षमता 170 मिली. और इसमें मात्रा 150 मिली. होनी चाहिए। इसकी अधिकतम कीमत 10 रुपये तय है।

कम लागत में मुनाफा कमाने वाले वेंडरों ने चुपके से लोगों की चाय में ‘चोरी’ कर ली। 170 मिली. की बजाय 70 मिली. वाले कप में सिर्फ 50 मिली. चाय दी जा रही है। यानी अब 10 रुपये की 150 मिली. चाय को तीन यात्रियों को 30 रुपये में बेचा जा रहा है। चाय वही और मुनाफा तीन गुना।

15 रुपये के पैकेट में बिकने वाला जनता खाना (सब्जी-पूरी) बिना एक्सपायरी डेट के बेचा जा रहा है। एक दिन का बचा खाना सर्दियों में अगले दिन भी बेच दिया जाता है।

आटोमैटिक मशीन से ही खरीदें चाय
अगर चाय की ‘चोरी’ से बचना है तो आटोमैटिक वेंडिंग मशीन से ही चाय या काफी खरीदें। दरअसल, ये मशीनें कंप्यूटराइज्ड होती हैं और इनमें चाय की मात्रा पहले से फीड है। एक बार बटन दबाने पर 150 मिली. चाय ही निकलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें