फरीदाबाद के थाना मुजेसर क्षेत्र के अंतर्गत बाटा चौक के पास टाटा स्टील के डिस्ट्रीब्यूशन प्लांट के वरिष्ठ प्रबंधक अरिंदम पाल को एक निष्कासित कर्मचारी विश्वास पांडे ने ऑफिस में ही गोलियाों से छलनी कर दिया। अरिंदम को गंभीर हालत में एस्कॉर्ट्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अरिंदम को पांच गोलियां लगी थी। मुजेसर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (मृतक अरिंदम पाल (फाइल फोटो), सभी फोटो अमर उजाला)