फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़गांव पहुंचा तारिषी का शव, आज शाम होगा अंतिम संस्कार

Mon, 04 Jul 2016 02:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तारिषी जैन - फोटो : ani
विज्ञापन
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के रेस्त्रां में हुए आतंकी हमले की शिकार हुई भारतीय लड़की तारिषी जैन का शव नई दिल्ली पहुंच गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल  एयरपोर्ट पर फैमिली को रिसीव करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


तारिषी का अंतिम संस्कार आज शाम करीब 5 बजे गुड़गांव में होगा, जहां तारिषी के पिता संजीव जैन का घर है। तारिषी का अंतिम संस्कार सेक्टर 29 के शिवमूर्ति श्मशान घाट पर किया जाएगा। कहा जा रहा है क‌ि अंत‌िम संस्कार में गुड़गांव के सांसद भी पहुंच सकते हैं।

वहीं तारिषी के माता-पिता चाहते हैं कि इस मामले से मीडिया दूर रहे क्योंकि यह उनके परिवार का निजी मामला है। वो भी नहीं चाहते क‌ि मीड‌िया कोई तस्वीर ले। गौरतलब है कि ढाका में आतंकी हमले की शिकार हुई तारिषी की मौत पर देशभर में मातम का माहौल है। फिरोजाबाद में भी लोगों ने कैंडिल मार्च निकालकर तारिषी को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई मुस्ल‌िम धर्मगुरुओं ने दी पीड़‌ित पर‌िवार को सांत्वना

tarishi - फोटो : amar ujala
कई मुस्लिम धर्मगुरू फिरोजाबाद के सुहाग नगर स्थित उनके आवास पर पहुंचे और उन्होंने पीडित परिवार को सांत्वना दी और इस आतंकी घटना की निंदा करते हुए कहा कि कोई भी धर्म इस तरह कत्ले आम की इजाजत नहीं देता।

बता दें कि ढाका हमले में आतंकियों ने 19 साल की तारिषी जैन की जान ले ली। तारिषी के माता-पिता ढाका में ही रहते हैं और यहीं गारमेंट का बिजनेस करते हैं। तारिषी के पिता ढाका के बारीधारा में रहते हैं।

तारिशी कैलिफोर्निया के बर्कले में पढ़ाई कर रही थी। वो छुट्टियों के दौरान ढाका अपने माता-पिता के पास आई थी। उसने ढाका के अमेरिकन स्कूल से पढ़ाई की थी। आतंकी हमले के दौरान वो रेस्त्रां में खाना खाने गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें