फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एमसीडी स्कूलों में 50 हजार नए दाखिलों का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
-2800 कर्मचारियों को भर्ती किया जाएगा
विज्ञापन


नई दिल्ली। एमसीडी के स्कूलों में 50 हजार नए दाखिले करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए स्कूल चलो अभियान के तहत प्रत्येक विद्यालय को चालू माह में कम से कम 30 बच्चों के दाखिले का लक्ष्य दिया गया है। साथ ही, स्कूलों की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए करीब 2800 मल्टीटास्किंग कर्मचारियों की भर्ती संबंधी फाइल 15 दिन में शिक्षा समिति के समक्ष पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा समिति अध्यक्ष योगेश वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में दाखिले बढ़ाने, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। वर्मा ने अधिकारियों को फैसलों पर तय समय-सीमा में अमल करने के निर्देश दिए। बच्चों को संस्कारयुक्त और मूल्य आधारित शिक्षा देने के लिए शिक्षाविदों की समिति गठित की जाएगी। यह समिति एक महीने में रिपोर्ट देगी। इसमें नैतिक मूल्यों, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्यों को शिक्षा से जोड़ने के सुझाव शामिल होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें