फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटरों से छेड़छाड़ करने वाला गिरोह सक्रिय, रंगेहाथ दो पकड़े

Sun, 07 Feb 2016 05:16 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बिजली के मीटरों की डिस्प्ले से छेड़छाड़ करने और उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने वाले गिरोह का मामाला सामने आया है।
विज्ञापन


शहर के कई क्षेत्रों में गैंग की ओर से मीटरों से छेड़छाड़ कर उपभोक्ताओं ने अपने मीटरों की डिस्प्ले खराब करवाया है। सब डिवीजन ईस्ट की टीम ने शनिवार देर शाम गैंग के दो सदस्यों से मीटरों से छेड़छाड़ करते रंगे हाथों पकड़ लिया।

सदस्य लोगों से पैसे लेकर मीटर का डिस्प्ले खराब कर देते थे। ताकि असली रीडिंग का पता न चल सके। एसडीओ  ने बिजली थाने में भी इसकी शिकायत दी थी।

जिसके बाद थाने की टीम ने मौके पर जाकर दोनों लोगों को पकड़ लिया।  टीम ने मीटर को अपने कब्जे में लेकर सील कर लैब भेज दिया है। पुलिस टीम ने उपभोक्ता पर मीटर के साथ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


ये है मामला
सेक्टर 16  में रहने वाले अजय सेठ ने मीटर की रीडिंग कम करने के लिए दो लोगों को बुलाया था। इसमें राजू और बुद्धि  ने अपने साथ लाए उपकरणों से पहले तो टर्मिनल ब्लॉक से बिजली सप्लाई को काट दिया।

इसके बाद उन्होंने अन्य दूसरे उपकरण की मदद से मीटर की डिस्प्ले खराब कर दी। जिसके कारण मीटर की वास्तविक रीडिंग दिखाई नहीं दी। इसी दौरान सब डिवीजन ईस्ट के एसडीओ धर्म सिंह अपनी टीम के साथ औचक निरीक्षण पर थे।

धर्म सिंह ने दोनों को रंगे हाथों मीटर में छेड़छाड़ करते हुए पकड़ लिया। राजू व बुद्धि को गिरफ्त में ले लिया। उनके कब्जे से एक छोटा ट्रांसफार्मर भी बरामद किया गया।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वह एक मीटर के डिस्प्ले को खराब करने के लिए 10 से 15 हजार रुपये लेते हैं। आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि उनका निशाना ऐसे हाई प्रोफाइल घरेलू लोग होते हैं जिनके घरों में काफी संख्या में एसी लगे होते हैं। उपभोक्ता बिल बचाने के चक्कर में इन लोगों के झांसे में आ जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें