फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पुरुष वर्ग में तमिल टाइटन्स व महिला वर्ग में कोलकाता क्रशर बनीं विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बीच हुई मटकी फोड़ लीग सीजन
विज्ञापन

मानव पिरामिड बनाकर फोड़ी मटकी
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। सूरजमल विहार स्थित यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित मटकी फोड़ लीग सीजन-2 में भारी बारिश के बावजूद युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ। 16 पुरुष व आठ महिला टीमों सहित 24 टीमों के बीच 68 मुकाबले हुए। पुरुष वर्ग में तमिल टाइटन्स ने खिताब जीता, जबकि महिला वर्ग में कोलकाता क्रशर विजेता रही।
खिलाड़ियों ने मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ने के लिए संतुलन, साहस व टीम भावना का प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे और देर रात तक मुकाबलों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मटकी फोड़ लीग के संस्थापक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जय भगवान गोयल ने कहा कि 23 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को संगठित खेल मंच देने का प्रयास है।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सत्यनारायण जटिया, आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी इंद्रेश कुमार, विधायक ओम प्रकाश शर्मा व संजय गोयल सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अशोक मस्ती, शंकर साहनी, शिवानी कश्यप व दिलबाग सिंह ने प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें