फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actor S. Srinivasan Arrested: तमिल फिल्मों के पावरस्टार गिरफ्तार, दो बार हुए जमानत लेकर गायब, जानें क्या मामला

Wed, 30 Jul 2025 06:13 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

तमिल फिल्मों के एक्टर डॉ. एस श्रीनिवासन उर्फ पावरस्टार को चेन्नई से गिरफ्तार किया गया है। वर्ष 2013 और 2017 में पहले भी दो बार तमिल अभिनेता को गिरफ्तार किया जा चुका है। जमानत लेकर दो बार गायब हो चुके थे। दोनों बार अदालत ने भगोड़ा करार दिया था।
विज्ञापन
Arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध अपराध शाखा ने पांच करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में तमिल फिल्मों के एक्टर डॉ. एस श्रीनिवासन उर्फ पावरस्टार (64) को चेन्नई से गिरफ्तार है। एस श्रीनिवासन पर आरोप है कि इन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर एक निजी कंपनी को 1000 हजार करोड़ का लोन दिलाने के नाम पर ठगी की।
विज्ञापन


वर्ष 2010 में हुई ठगी के मामले में पुलिस 2013 और 2017 में इनको पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन दोनों ही बार एस श्रीनिवासन जमानत लेकर गायब हो गए। अदालत ने इनको भगोड़ा करार दे दिया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि इसी तरह ठगी के छह अन्य मामलों में भी एस श्रीनिवासन शामिल रहे हैं।

आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त रवि कुमार ने बताया कि दिसंबर 2010 में निजी कंपनी ''ब्लू कोस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट'' से चार लोग हेनरी लालरेमसंगा, दीपक बंगा, अनिल और रामानुज मुववाला ने संपर्क किया। इन लोगों ने खुद को अनुभवी सलाहकार बताकर होटल व कॉर्पाेरेट के लिए 1000 करोड़ का लोन दिलवाने की बात की।
विज्ञापन

 

उसके लिए कुछ रकम देने की बात की गई। लोन न हो पाने की सूरज में 30 दिन के भीतर ली गई रकम को वापस करने की बात की गई। बातचीत के दौरान इन लोगों ने कंपनी के अधिकारियों को तमिल एक्टर एस श्रीनिवासन से मिलवाया। एस श्रीनिवासन ने खुद को बाबा ट्रेडिंग कंपनी का मालिक बताकर जल्द ही लोन दिलवाने की बात की।

लोन एग्रीमेंट के तहत कंपनी को 1000 करोड़ का 0.5 फीसदी रकम पहले देने के लिए कहा गया। कंपनी ने लोन के लिए पांच करोड़ रुयये दे दिए। इसके बदले में आरोपियों ने एक चेक दिया जो बाद में बाउंस हो गया। ठगी की रकम एस श्रीनिवासन और उनकी पत्नी के खाते में कई। कैश निकालने के लिए चार करोड़ की एफडी करवा दे गई।

आरोपियों ने न तो लोन ही दिलवाया और न ही लिए गए पांच करोड़ रुपये वापस किए। शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू ने मामला दर्ज कर 2013 में उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में 10 करोड़ रुपये चुकाने की शर्त पर जमानत पर रिहार कर दिया गया। एस श्रीनिवासन ने महज साढ़े तीन लाख रुपये चुकाए और गायब हो गया।
विज्ञापन

अदालत ने उसे भगोड़ा करार दे दिया। वर्ष 2017 में आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे दोबारा जमानत मिली और वह गायब हो गया। कोर्ट ने इसे दोबारा भगोड़ा करार दिया। तब से आरोपी की तलाश की जा रही है। छानबीन के दौरान पता चला कि आरोपी चेन्नई में कहीं छिपा हुआ है।

काफी प्रयासों के बाद 27 जुलाई को आरोपी एस श्रीनिवासन को चेन्नई के गोल्डन ट्रेजर अपार्टमेंट से गिरफ्तार कर लिया। छानबीन में पता चला कि आरोपी वर्ष 2010 से लगातार ठगी कर रहा है। उसके खिलाफ पहले से इसी तरह ठगी करने के छह मामले दर्ज हैं। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें